पीलीभीत न्यूज़ : जनपद में नशे के सौदागरों के खिलाफ चलाए जा रहे कड़े अभियान के तहत थाना अमरिया पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के कुशल निर्देशन में टीम ने घेराबंदी कर तीन शातिर नशा तस्करों को भारी मात्रा में अवैध गांजे के साथ दबोच लिया।
![]() |
| Pilibhit news |
Pilibhit news :चेकिंग के दौरान भट्ठे के पास हुई गिरफ्तारी
जानकारी के मुताबिक, थाना अमरिया की पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने ग्राम धुंधरी से पहले भट्ठे की तरफ जाने वाले कच्चे रास्ते पर घेराबंदी की और तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया। जामा तलाशी लेने पर उनके पास से कुल 03 किलो 460 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:
- मोहम्मद हसनैन (उम्र 35 वर्ष), पुत्र हबीबउल्ला, निवासी मोहल्ला हाजीपुरा, कस्बा व थाना अमरिया।
- मोहम्मद साकिर (उम्र 40 वर्ष), पुत्र छिद्दा, निवासी ग्राम कैचूटंडा, थाना अमरिया।
- मोहम्मद फैसल (उम्र 20 वर्ष), पुत्र जलीस अहमद, निवासी ग्राम कैचूटंडा, थाना अमरिया।
मुकदमा और कानूनी कार्रवाई
पुलिस ने बरामद गांजे को कब्ज़े में लेकर तीनों अभियुक्तों के खिलाफ थाना अमरिया में मुकदमा अपराध संख्या 53/2026, धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है। पुलिस ने विधिक कार्रवाई पूर्ण कर अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है।
अपराधियों का पुराना रिकॉर्ड:
पकड़े गए आरोपी मोहम्मद साकिर और मोहम्मद हसनैन के खिलाफ पहले से कई गंभीर मामले दर्ज हैं। साकिर पर अमरिया थाने में मारपीट, आर्म्स एक्ट, आबकारी अधिनियम और एनडीपीएस के 09 मुकदमे दर्ज हैं। वहीं हसनैन पर भी अमरिया और उत्तराखंड के सितारगंज में 03 मुकदमे पहले से दर्ज हैं।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम:
- उप-निरीक्षक श्री राजेश कुमार
- उप-निरीक्षक श्री हिशान्त शर्मा
- कांस्टेबल संदीप कुमार
- कांस्टेबल जोनी यादव
- महिला कांस्टेबल पिंकी चौहान
रिपोर्टर: लियाकत हुसैन, पीलीभीत
दिल्ली क्राइम प्रेस
