आज के समय में हम कैश की जगह डिजिटल पेमेंट को पूरी तरह अपना चुके हैं। PhonePe, Google Pay, Paytm और BHIM जैसे ऐप्स ने पैसे भेजना बहुत आसान बना दिया है। लेकिन कई बार जल्दबाजी या एक नंबर की गलती की वजह से हमारा पैसा किसी गलत बैंक अकाउंट (Wrong Bank Account) में ट्रांसफर हो जाता है। अगर आपके साथ भी ऐसा हुआ है, तो घबराएं नहीं। RBI की नई गाइडलाइन्स और NPCI के नियमों के अनुसार, आप अपना पैसा वापस पा सकते हैं
![]() |
| PhonePe, Google Pay से गलत खाते में गया पैसा |
गलत ट्रांजैक्शन होते ही क्या करें? (Golden Rule)
जैसे ही आपको पता चले कि पैसा गलत व्यक्ति को चला गया है, सबसे पहले उस ट्रांजैक्शन का स्क्रीनशॉट लें और Transaction ID (Ref. No.) नोट करें। विशेषज्ञों के अनुसार, जितनी जल्दी आप शिकायत दर्ज करेंगे, पैसा वापस मिलने की संभावना उतनी ही ज़्यादा होगी। अगर आप 48 से 72 घंटों के भीतर बैंक को सूचित करते हैं, तो बैंक उस ट्रांजैक्शन को रिवर्स (रद्द) करने की प्रक्रिया शुरू कर सकता है।
UPI ऐप्स के टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर
अगर आपका पैसा गलत ट्रांजैक्शन हो गया है, तो आप नीचे दिए गए नंबरों पर तुरंत कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं:
| UPI ऐप | कस्टमर केयर नंबर |
|---|---|
| Google Pay | 📞 1800-419-0157 |
| PhonePe | 📞 080-68727374 |
| Paytm | 📞 0120-4456456 |
| BHIM UPI | 📞 1800-120-1740 |
| NPCI Help | 📞 1800-120-1740 |
NPCI पोर्टल पर शिकायत दर्ज करने का सही तरीका
- सबसे पहले www.npci.org.in वेबसाइट खोलें।
- वहां 'What we do' सेक्शन में जाकर 'UPI Dispute Redressal Mechanism' पर क्लिक करें।
- अब 'Complaint' सेक्शन में जाएं और 'Nature of Transaction' में 'Person to Person' चुनें।
- 'Issue' में 'Incorrectly transferred to another account' को सेलेक्ट करें।
- अपनी पूरी ट्रांजैक्शन डिटेल, बैंक का नाम और मोबाइल नंबर भरकर सबमिट कर दें।
हेल्पलाइन नंबर और बैंक की भूमिका
सावधानी ही सबसे बड़ा बचाव है
- छोटा अमाउंट भेजें: अगर आप किसी नए व्यक्ति को पहली बार पैसे भेज रहे हैं, तो पहले सिर्फ ₹1 भेजकर कन्फर्म करें।
- नाम की जाँच: UPI ऐप पैसे भेजने से पहले नाम दिखाता है, उसे दो बार ज़रूर चेक करें।
- SMS संभालकर रखें: ट्रांजैक्शन के बाद आने वाले बैंक के SMS को तब तक डिलीट न करें जब तक आप कन्फर्म न हो जाएं कि पैसा सही जगह पहुँचा है।
