LPG Gas Price: अगर आप रसोई गैस बुक करने जा रहे हैं, तो सावधान हो जाइए! LPG Gas Price में भारी बदलाव के साथ-साथ सरकार ने सिलेंडर बुकिंग के नियमों को पूरी तरह बदल दिया है। मिडिल ईस्ट में ईरान और इजरायल के बीच छिड़ी जंग का सीधा असर अब आपकी रसोई पर पड़ा है। तेल कंपनियों ने न सिर्फ कीमतें बढ़ा दी हैं, बल्कि अब एक सिलेंडर से दूसरे सिलेंडर के बीच का वेटिंग पीरियड भी बढ़ा दिया गया है। आम जनता के लिए यह किसी बड़े झटके से कम नहीं है।
![]() |
| LPG Gas Price |
LPG Gas price: कीमतों में बड़ा उछाल, अब बुकिंग के लिए बदला नियम!
बुकिंग का नया 21 दिन वाला नियम जानें
आज की सबसे बड़ी खबर यह है कि अब आप 15 दिन के अंतराल पर सिलेंडर बुक नहीं कर पाएंगे। तेल कंपनियों ने अब दोबारा बुकिंग के लिए 21 दिन की अनिवार्य समय सीमा तय कर दी है। यानी एक बार सिलेंडर आपके घर डिलीवर होने के बाद, अगला रिफिल बुक करने के लिए आपको कम से कम 3 हफ्ते का इंतज़ार करना होगा। सिस्टम अब 21 दिन की अवधि पूरी होने से पहले आपकी बुकिंग स्वीकार नहीं करेगा।
यह सख्त कदम इसलिए उठाया गया है क्योंकि युद्ध के हालातों में देशभर में 'पैनिक बुकिंग' बहुत तेज़ी से बढ़ गई थी। सरकार का मुख्य उद्देश्य यह है कि गैस की जमाखोरी न हो और सप्लाई चेन हर घर तक सुचारू रूप से बनी रहे। सूत्रों के हवाले से चौंकाने वाली बात यह भी सामने आई है कि भारत के पास अभी सीमित दिनों का गैस रिजर्व बचा है, जिसकी सुरक्षा के लिए यह कड़ा फैसला लेना अनिवार्य हो गया था।
ईरान जंग का असर: क्यों बढ़ रहे हैं दाम?
भारत अपनी जरूरत की लगभग 90% गैस 'होर्मुज जलडमरू' (Strait of Hormuz) मार्ग से मंगवाता है। ईरान और इजरायल के बीच छिड़े युद्ध के कारण यह समुद्री रास्ता अब पूरी तरह असुरक्षित हो गया है। मालवाहक जहाजों के बीमा और किराए में भारी बढ़ोतरी हुई है। जानकारों का कहना है कि अगर यह तनाव और बढ़ा, तो अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में कच्चे तेल की कीमत 150 डॉलर प्रति बैरल के पार जा सकती है। इसका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ेगा और आने वाले दिनों में गैस सिलेंडर की कीमतों में ₹150 तक की और बड़ी बढ़ोत्तरी देखी जा सकती है।
ताज़ा रेट लिस्ट: आपके शहर में गैस के दाम
7 मार्च से लागू हुई नई दरों के बाद घरेलू सिलेंडर पर ₹60 और कमर्शियल सिलेंडर पर ₹115 की सीधी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। नीचे दी गई टेबल में आप अपने शहर के ताज़ा भाव देख सकते हैं:
| शहर (City) | घरेलू (14.2 KG) | कमर्शियल (19 KG) |
|---|---|---|
| दिल्ली | ₹913 | ₹1883 |
| कोलकाता | ₹939 | ₹1990 |
| मुंबई | ₹882 | ₹1835 |
| चेन्नई | ₹928 | ₹2043 |
| लखनऊ | ₹952 | ₹1925 |
