Delhi Crime Press Withdrawal - को लेकर हमारे कई साथी अक्सर मुझसे पूछते हैं कि "मिर्ज़ा जी, जो पैसे हमने कमाए हैं, वो हमारे हाथ में कैसे आएंगे?" तो दोस्तों, आज मैं आपको बहुत ही आसान भाषा में समझाऊंगा कि अपनी मेहनत की कमाई को आप अपने बैंक खाते में कैसे मंगा सकते हैं।
जब हम नई-नई शुरुआत करते हैं, तो थोड़ी उलझन होना लाज़मी है। लेकिन यकीन मानिए, दिल्ली क्राइम प्रेस का विड्रॉल सिस्टम इतना सीधा है कि आप एक बार समझ लेंगे तो फिर कभी नहीं भूलेंगे।
Delhi Crime Press withdrawal : की पूरी जानकारी (2026)
1. सबसे पहले क्या करें? (लॉगिन की जानकारी)
- अपने फोन या कंप्यूटर पर www.bvirodh.com वेबसाइट खोलें।
- वहां अपनी लॉगिन आईडी और पासवर्ड डालें।
- जैसे ही आप लॉगिन करेंगे, आपका अपना पेज (डैशबोर्ड) खुल जाएगा जहाँ आपकी सारी जानकारी लिखी होगी।
2. विड्रॉल का बटन कहाँ मिलेगा?
जब आपकी आईडी खुल जाए, तो कोने में दिए गए मेनू में जाकर 'Wallet' पर क्लिक करें। वहां आपको चार-पाँच ऑप्शन दिखेंगे, लेकिन आपको सबसे नीचे वाले 'Withdrawal' पर क्लिक करना है। बस यहीं से आपके पैसे बैंक में जाने का रास्ता शुरू होता है।
![]() |
| Delhi Crime Press Withdrawal-2 |
3. पैसे निकालने का फॉर्म कैसे भरें?
विड्रॉल पर क्लिक करते ही एक नया पेज खुलेगा। यहाँ आपको घबराना नहीं है, बस ये 3 चीज़ें देखनी हैं:
- अपना बैंक चेक करें: ऊपर आपकी बैंक डिटेल (जैसे अकाउंट नंबर और IFSC कोड) दिखेगी। देख लें कि वह सही है या नहीं।
- पैसे भरें: 'Request Amount' वाले डिब्बे में वो रकम लिखें जो आप निकालना चाहते हैं।
- बटन दबाएं: इसके बाद बस 'Submit' बटन दबा दें। आपकी रिक्वेस्ट हमारे पास पहुँच जाएगी।
4. कुछ ज़रूरी बातें (जो आपको याद रखनी हैं)
साथियों, विड्रॉल के कुछ छोटे से नियम हैं ताकि सबको पैसा समय पर मिल सके:
- तारीख का ध्यान: आप महीने में दो बार विड्रॉल लगा सकते हैं—हर महीने की 1 तारीख और 15 तारीख को।
- कम से कम कितने पैसे: आपके पास कम से कम 500 रुपये होने चाहिए, तभी विड्रॉल लगेगा।
- पैसा कब मिलेगा: अगर आपने 1 तारीख को विड्रॉल लगाया है, तो 5 तारीख तक पैसा आपके खाते में आ जाएगा। और 15 तारीख वाला पैसा 20 तारीख तक आ जाता है।
मेरी सलाह:
ज़रूरी जानकारी: Delhi Crime Press ID Card: ये 5 फायदे आपको बना देंगे पावरफुल, यहाँ क्लिक करके पढ़ें।

